Wednesday, April 16, 2025


भारतीय किसान संघ ने तिरंगा यात्रा निकालकर युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश

 

लोक तंत्र की शान प्रवीण अग्रवाल जिला प्रभारी अमरोहा 

 

हसनपुर=शनिवार को नगर में भारतीय किसान संघ ने तिरंगा रैली निकाल कर युवाओं के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई बताते चले कि शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता नगर की नवीन मंडी समिति में एकत्रित हुए। जहां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद भारत माता की जय, एवं भारतीय किसान संघ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसान जागरण तिरंगा यात्रा नगर के अमरोहा अड्डा बाईपास चौराहा से होकर अंबेडकर पार्क से होती हुई नगर पालिका के द्वार पर पहुंची। जहां पर प्रांत उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रांत कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, ब्लॉकाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिलामंत्री आलोक चौहान आदि ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कोतवाली गेट से होती हुई ब्लॉक परिसर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। जहां पर किसानो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक को सौंप दिया। वहीं प्रांत उपाध्यक्ष एवं मुख्यातिथि चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा घरेलू मीटरों से अनाप शनाप बिल निकाला जा रहा है। जिसको ठीक कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। निराश्रित गौवंशीय पशुओं द्वारा फसलों को चौपट किया जा रहा है। हिंसक सांडों के आतंक से जनता भयभीत है। गौशालाओं में गौवंशीय पशुओं की स्थिति चिंता जनक है उनकी मौत होने के बाद कुत्ते खा रहे हैं। किसानो की जमीन का अंश बंटवारा गलत व अवैध वसूली करके बनाया जाता है। तहसील को नवीन भवन में स्थानांतरित करने के साथ ही गन्ना मूल्य 4 सौ 50 रुपए प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, सुखदेव शर्मा, यशवीर सिंह, शिवचरण सिंह, ललतू सिंह, अखिलेश शर्मा, लाखन सिंह, महिला प्रमुख ऊषा चौधरी, सतीश त्यागी, दशरथ कौशिक, अशोक शर्मा, कामेंद्र सिंह, पिंटू दिवाकर, पुनीत चौहान, राजीव सिंह, मनवीर सिंह, तेजपाल सिंह, गंगाराम मंत्री, खिलेंद्र सिंह, डम्बर सिंह, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।