Friday, June 6, 2025


अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफतार:-

करनाल सुखविंदर सोही

बिती शाम जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर नई अनाज मंडी के पिछे बजीदा रोड़, करनाल से दो आरोपीयों..... 1. राहुल पुत्र राजेन्द्र और 2. अजय पुत्र शीशपाल वासीयान गांव बरसाना, कैथल को गिरफतार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीयों के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल एक 32 बोर व एक 315 बोर और एक 09 एम.एम. रौंद और 03 रौंद 315 बोर बरामद की गई।

एंटी बर्गलरी टीम के इन्चार्ज निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपीयों के खिलाफ थाना शहर करनाल में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच हेतू आज आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेशकर दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।